ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ़ रजनीश
लखनऊ।
सरोजनीनगर तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 139 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments