शाहजहाँपुर पुलिस लाइन परिसर में आज पारिवारिक विवादों को सुलझाने और टूटते रिश्तों को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में आयोजित 'परिवार परामर्श केंद्र' की बैठक में कई गंभीर घरेलू विवादों पर सुनवाई की गई। काउंसिलर्स की सूझबूझ और पुलिस टीम की लगन के फलस्वरूप एक दम्पत्ति ने अपनी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर पुनः एक साथ खुशहाल जीवन जीने का संकल्प लिया, जिन्हें काउंसिलिंग के बाद सकुशल घर के लिए विदा किया गया।
📌 परामर्श केंद्र की मुख्य उपलब्धियां:
- 🔹 कुल पत्रावलियों पर सुनवाई: जनसुनवाई के दौरान कुल 12 पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई।
- 🔹 सफल समझौता: 01 दम्पत्ति को आपसी सहमति और काउंसलिंग के उपरांत गिले-शिकवे दूर कर विदा किया गया।
- 🔹 भविष्य का आश्वासन: पति पक्ष ने काउंसलिंग के दौरान अपनी गलती स्वीकार कर दोबारा पुनरावृत्ति न करने का वचन दिया।
"थाना कोतवाली क्षेत्र से संबंधित इस दम्पत्ति का विवाह 9 वर्ष पूर्व हुआ था। घरेलू कार्यों को लेकर पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने से नाराज होकर पीड़िता एक माह से अपने मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाकर गंभीरता से सुना गया। गलती का अहसास होने पर दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।"
"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"
