मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर को खेल जगत में एक ऐतिहासिक और नया आयाम देते हुए अत्याधुनिक 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' (प्रथम चरण) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी, जो आने वाले समय में पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश के खेल परिदृश्य को बदल कर रख देगा।
"प्रदेश के युवाओं को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है। हमारा संकल्प प्रदेश को खेल क्षेत्र में नई और मजबूत पहचान दिलाने का है, जिसके लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"
इस अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बनने से न केवल गोरखपुर बल्कि आसपास के कई जनपदों के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के उच्चाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक शुरुआत का साक्षी बनकर उत्साहवर्धन किया।
"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments