Breaking News

भाजपा/एनडीए की जीत सनातन और सांस्कृतिक अस्मिता के पक्ष में स्पष्ट जनादेश: डॉ. राजेश्वर सिंह

 


ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा

लखनऊ, 04 मई 2026

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सरोजनीनगर क्षेत्र में भव्य जश्न मनाया गया। पराग चौराहा स्थित विधायक कार्यालय पर आयोजित इस विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया और लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश देश की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली सफलता एक निर्णायक राजनीतिक संदेश है, जहां जनता ने अव्यवस्था पर विकास, दिखावे पर सुशासन और अराजकता पर स्थिरता को प्राथमिकता दी है।


डॉ. सिंह ने कहा कि असम और पुडुचेरी में मिला जनादेश निरंतरता, स्थिरता और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की स्वीकृति है। वहीं केरल और तमिलनाडु में पार्टी के सशक्त प्रदर्शन को उन्होंने बदलते राजनीतिक परिदृश्य और बढ़ते जनविश्वास का संकेत बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि यह जनादेश उन ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो सनातन परंपराओं और आस्थाओं का अपमान करती रही हैं। जनता ने ऐसी राजनीति को नकारते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान, आस्था और राष्ट्रीय मूल्यों के पक्ष में स्पष्ट समर्थन दिया है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक कुशलता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठनात्मक नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभावी चुनाव प्रचार को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता इस जीत का आधार है।

उन्होंने अंत में कहा कि यह जनादेश स्पष्ट करता है कि देश की जनता विकास, सुशासन, राष्ट्रीय मूल्यों और अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ मजबूती से खड़ी है।

Post a Comment

0 Comments