मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह कार्यक्रम के तत्वावधान में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जोड़ना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी युवाओं को जिला पूर्ति विभाग के सहयोग से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। युवाओं ने राशन कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाएं—नए कार्ड बनवाना, संशोधन और सत्यापन—को समझा, साथ ही जनसमस्याओं के समाधान की वास्तविक प्रक्रिया का भी अनुभव प्राप्त किया।
समापन से पहले प्रतिभागियों को राशन कोटे पर ले जाकर वितरण प्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर कामकाज को करीब से समझने का अवसर मिला। इस पहल ने युवाओं को शासन-प्रशासन की कार्यशैली और जनसेवा की जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
उप निदेशक MY Bharat ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करते हैं, जिससे वे भविष्य में सुशासन और समाज सेवा में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में अंकिता वर्मा, विकास कोली, कुमारी वैष्णवी, दिव्यांशी मिश्रा और शगुन सक्सेना सहित कई युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में लेखाकार सोनम सचान और मानवता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों के अनुसार, इस तरह की पहल युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments