Breaking News

शाहजहाँपुर: कलान में सनसनीखेज दहेज हत्या का मामला.....

 

🚨 बड़ी कार्यवाही / क्राइम ब्रेकिंग
✍️ स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
📅 कलान, शाहजहाँपुर | 16 मई, 2026
🌐 सच की आवाज वेब न्यूज — अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था लाइव अपडेट

शाहजहाँपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र के अंतर्गत दहेज उत्पीड़न और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के कड़े दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के निकट पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के मुख्य दो नामजद अभियुक्तों (पति और ससुर) को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

📌 घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 13.05.2026 को वादी श्री मुकेश निवासी ग्राम वर्खेमई (थाना परौर) द्वारा थाना कलान पर लिखित तहरीर दी गई थी। आरोप था कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री नीलम को उसके ससुराल पक्ष द्वारा मोटरसाइकिल व अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 142/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस (BNS) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के सुपुर्द की गई थी।

🔍 गिरफ्तार अभियुक्तों एवं कार्यवाही का विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त: 1. धर्मपाल पुत्र स्व0 गोविन्द (ससुर)
2. सोमवीर उर्फ श्यामवीर पुत्र धर्मपाल (पति)
निवासी: ग्राम भर्रामई, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर
गिरफ्तारी का स्थान: आधीदेई तिराहे से विक्रमपुर जाने वाली सड़क से
दिनांक व समय: दिनांक 16.05.2026, समय करीब 11:17 बजे सुबह
👮 सरहानीय कार्य करने वाली कलान पुलिस टीम:
  • उ0नि0 श्री मनोज कुमार उपाध्याय — थाना कलान, शाहजहाँपुर।
  • उ0नि0 श्री विजेन्द्र सिंह — थाना कलान, शाहजहाँपुर।
  • का० 2306 गौरव तोमर — थाना कलान, शाहजहाँपुर।
  • रि०का० प्रमोद कुमार — थाना कलान, शाहजहाँपुर।
🏷️ #ShahjahanpurPolice #KalanCrime #DowryCaseArrest #ActionAgainstCrime
⚖️ महिला सुरक्षा व गंभीर अपराधों के विरुद्ध शाहजहाँपुर पुलिस की सख्त और त्वरित विधिक कार्यवाही।

"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments