जनपद की चर्चित और अग्रणी समाजसेवी संस्था 'सहयोग' ने भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए समाज सेवा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। संस्था द्वारा मोहम्मदी रोड पर जमुना इलेक्ट्रॉनिक के सामने एक विशाल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से जहाँ हजारों राहगीरों को भीषण तपन से राहत दिलाने के लिए ठंडा-ठंडा शर्बत पिलाया गया, वहीं राह चलते बुजुर्गों को धूप से सुरक्षित रखने के लिए मुफ्त छातों का वितरण भी किया गया।
"संस्था के द्वारा समाज सेवा के जितने भी कार्य हैं, उन्हें पूरी मेहनत और लगन के साथ किया जा रहा है और हमेशा जारी रखा जाएगा। इस नए वर्ष में हमारी नई टीम पिछले वर्ष से भी ज्यादा काम करने की कोशिश करेगी। हमारा लक्ष्य जनपद के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक समय से पहुँचना है। हमारे पास प्रगतिशील किसान महेंद्र दुबे जैसे कोषाध्यक्ष और बहुत ही ऊर्जावान टीम है।"
"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments