Breaking News

शाहजहाँपुर: जिला अस्पताल में मेडिकल सामग्री गबन मामले का बड़ा एक्शन; कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से वांछित मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार


🚨 बड़ी कार्यवाही / क्राइम ब्रेकिंग
✍️ स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
📅 दिनांक: 16 मई, 2026
🌐 सच की आवाज वेब न्यूज — अस्पताल स्टोर से सरकारी दवाई-सामग्री चोरी मामले में बड़ा खुलासा

शाहजहाँपुर के जिला अस्पताल परिसर स्थित स्टोर से बड़े पैमाने पर चिकित्सीय सामग्री के गबन और अवैध सप्लाई के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम ने जाल बिछाकर मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त अमर पाण्डेय को लखनऊ स्थित उसके आवास के बाहर से धर दबोचा।

📋 घटना का संक्षिप्त विवरण:

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० नैपाल सिंह द्वारा वर्ष 2024 में दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, अस्पताल के फार्मासिस्ट जे०डी० बंसल, मो० जुबैर अली तथा नन्द किशोर ने मिलकर स्टोर से भारी मात्रा में सर्जिकल ग्लव्स, आईवी सेट, सिरिंज, कॉटन रोल और अन्य चिकित्सीय सामग्री चोरी की थी। इस सामग्री को योजनाबद्ध तरीके से अभियुक्त अमर पाण्डेय की गाड़ी (UP32NN0164) में लोड कर लखनऊ भेजा जा रहा था, जिसे सुरक्षा गार्डों ने गेट पर पकड़ लिया था। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु०अ०सं० 265/2024 धारा 409/120बी भादवि दर्ज किया गया था, जिसमें यह अभियुक्त वांछित चल रहा था।

🔍 गिरफ्तार अभियुक्त एवं विधिक विवरण:
गिरफ्तार अभियुक्त: अमर पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय
उम्र व पता: करीब 34 वर्ष, निवासी- आलमनगर अशोक विहार, थाना तालकटोरा, लखनऊ
गिरफ्तारी का स्थान: राजकुमार एकेडमी विद्यालय के पास (लखनऊ स्थित आवास के बाहर से)
दिनांक व समय: दिनांक 15.05.2026, समय करीब दोपहर 14:45 बजे
मुकदमा विवरण: मु0अ0सं0 265/2024 धारा 409/120बी भादवि
📦 गबन की गई सामग्री का विवरण: इस पूरे घोटाले में Neugen Non Sterile Gloves, I.V. Set, विभिन्न क्षमता की Syringe, AB Drain Tube, Duroplast, Latex Surgical Gloves, Cotton Roll तथा Steril Apex Roll जैसी जीवन रक्षक एवं सर्जिकल सामग्रियों की अवैध तस्करी की जा रही थी। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
👮 कोतवाली पुलिस टीम:
  • प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर।
  • अपराध निरीक्षक पवन शर्मा, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर।
  • का० 2651 रवि शंकर, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर।
🎯 सरकारी संपत्ति का नुकसान करने वाले और अपराधियों के खिलाफ शाहजहाँपुर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति।

"जनता के हक की आवाज, हर समय - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments