, 02 मई 2026।
तहसील कलान सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 31, पुलिस विभाग की 13, विकास विभाग की 5 तथा पूर्ति विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं। मौके पर ही 7 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादी को दोबारा अपनी समस्या लेकर न आना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर मौके पर जाकर किया जाए और उसके बाद शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक अवश्य लिया जाए। भूमि विवादों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार सृजित निगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments