Breaking News

नगर निगम में स्वच्छता को लेकर बैठक, महापौर ने दिए सख्त निर्देश


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में आज महापौर महोदया की अध्यक्षता में शहर की स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

महापौर महोदया ने निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से नाला-नालियों की सफाई को प्राथमिकता दी जाए, ताकि जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिल सके। इसके साथ ही कूड़ा उठान व्यवस्था को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को प्रभावी बनाने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

महापौर महोदया ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments