Breaking News

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर 15 से 17 जून तक हरिद्वार में

 

ब्यूरो रिपोर्ट : बाल किशन यादव ✍️

हरिद्वार/लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह द्वारा किसान हितों, संगठन की मजबूती एवं भविष्य की रणनीति पर मंथन के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 15 जून से 17 जून 2026 तक जयपुरिया धर्मशाला, भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित होगा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किसानों की समस्याओं, कृषि नीतियों, संगठन विस्तार तथा किसान हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

शिविर में शामिल होने के इच्छुक किसान एवं पदाधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल नंबर 9719390100 पर संपर्क कर सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से हरिद्वार पहुंचकर राष्ट्रीय चिंतन शिविर को सफल बनाने का आह्वान किया।

🌾 किसान हित – राष्ट्र हित 🌾

धर्मेंद्र चौधरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह

Post a Comment

0 Comments