स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनि मंदिर से पीतल का घंटा चोरी करने की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 12 किलोग्राम वजनी पीतल का घंटा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दीनदयाल मार्केट स्थित शनि मंदिर के पुजारी जितेन्द्र मिश्र ने मंदिर से पीतल का घंटा चोरी होने की तहरीर थाना कोतवाली में दी थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 210/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मघईटोला से हाईवे जाने वाले मार्ग पर कान्हा गौशाला के पास से आरोपी विनीत पुत्र दयाराम, निवासी लाला तेली बजरिया, शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक नीले रंग के थैले में जूट की बोरी से ढका हुआ करीब 12 किलोग्राम वजनी पीतल का घंटा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 27 जून 2026 को बेरी तिराहे के पास स्थित शनि मंदिर से घंटा चोरी किया था।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments