जिला संवाददाता लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन अंतर्गत थाना काकोरी पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को उपनिरीक्षक छत्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, उपनिरीक्षक उत्तम सिंह एवं कांस्टेबल गौरव भदौरिया संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम सकरा बेलवा कठिंगरा रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिनेश गौतम के आम के बाग में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिरीश पुत्र राम नरेश, निवासी ग्राम सकरा, थाना काकोरी, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 34 वर्ष बताया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। लाइसेंस मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
बरामदगी के आधार पर थाना काकोरी में मु0अ0सं0 212/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक छत्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, उपनिरीक्षक उत्तम सिंह तथा कांस्टेबल गौरव भदौरिया शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments