Breaking News

फर्जी आईपीएस बनकर महिला पर समझौते का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर मुकदमे की पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी तरीके से स्वयं को एसपी सिटी प्रयागराज एवं आईजी पटना का करीबी बताते हुए पीड़िता को धमका रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय विनय उपाध्याय, निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष, वर्तमान में बीबीए का छात्र है और बीबीडी थाना क्षेत्र के जेडीए कॉलोनी भौशोरा में रह रहा था।

आरोप है कि अभिषेक उपाध्याय ने मोबाइल फोन के माध्यम से एक मुकदमे की पीड़िता पर उसके पति शुभम सिंह के कहने पर समझौता करने का दबाव बनाया। इस दौरान उसने स्वयं को प्रभावशाली पुलिस अधिकारियों का करीबी बताते हुए पीड़िता को कार्रवाई कराने एवं सस्पेंड कराने की धमकी भी दी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसके फर्जी दावों का खुलासा होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments