Breaking News

बलरामपुर: पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित, पथ विक्रेताओं को बांटे गए ऋण प्रमाण पत्र

 

🌐 सच की आवाज
💼 लोक कल्याण मेला | नगर पालिका परिषद - बलरामपुर

बलरामपुर: पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित, पथ विक्रेताओं को बांटे गए ऋण प्रमाण पत्र

✍️ ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर

**बलरामपुर।** पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद बलरामपुर में लोक कल्याण मेला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योजना का लाभ उठाने वाले विभिन्न पथ विक्रेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ऋण स्वीकृति, वितरण प्रमाण पत्र और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए क्यूआर कोड भी बांटे गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना की मदद से छोटे व्यवसाई अपने काम को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

💰 विभिन्न चरणों के तहत दी गई ऋण राशि:

मेले के दौरान बैंकों द्वारा लाभार्थियों को **प्रथम चरण में 15 हजार रुपये**, **द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये** तथा **तृतीय चरण में 50 हजार रुपये** के ऋण स्वीकृति एवं वितरण से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे गए।

इस कार्यक्रम में डूडा के परियोजना अधिकारी लालचंद मौर्या, डूडा प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, सामुदायिक आयोजक देवेश कुमार और नगर पालिका परिषद के लिपिक राम नारायण यादव, महेंद्र कुमार, दीपक समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मेले का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में मौजूद इच्छुक व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई और उनसे इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

#PmSvanidhiYojana #BalrampurNagarPalika #LokKalyanMela #PramodMishraBureau #SachKiAawaz
"जनता के हक की आवाज, हर समय — सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments