Breaking News

बलरामपुर: सीएमओ ने ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का किया औचक निरीक्षण, दी जा रही सेवाओं को परखा

 

🌐 सच की आवाज
🏥 स्वास्थ्य सेवा | विकास खंड गैंसड़ी - बलरामपुर

बलरामपुर: सीएमओ ने ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का किया औचक निरीक्षण, दी जा रही सेवाओं को परखा

✍️ ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर

**बलरामपुर।** मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को विकास खंड गैंसड़ी के ग्राम जिग्निहवा स्थित पंचायत भवन में प्रोजेक्ट संवर्धन के अंतर्गत आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (VHND) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और सामान्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के समय एएनएम रुखसाना मौके पर उपस्थित पायी गईं। उनके द्वारा कुल 5 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (ANC) की गई थी तथा 7 बच्चों का नियमित टीकाकरण संपन्न हो चुका था। इसके अलावा 4 किशोरियों को पोषण, एनीमिया की रोकथाम और व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन) के संबंध में जरूरी परामर्श दिए गए।

📢 स्वास्थ्यकर्मियों को समयबद्ध सेवा के निर्देश:

सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला और बच्चों को समय पर सेवाएं देना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही किशोरियों में पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का एक मजबूत माध्यम है।

इस निरीक्षण के अवसर पर आशा सावित्री देवी, गीता देवी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

#BalrampurHealth #VhndInspectionGainsari #MukeshRastogiCmo #PramodMishraBureau #SachKiAawaz
"जनता के हक की आवाज, हर समय — सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments