Breaking News

राष्ट्रीय विकास मंच ने शुरू किया जनसमस्या एवं जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

 

संवाददाता रितिक रावत ✍️

हरदोई। विकासखंड भरावन की ग्राम पंचायत पीपरगांव के बरगदी गांव में राष्ट्रीय विकास मंच के नेतृत्व में जनसमस्या एवं जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, सफाई और पेंशन जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि दिए गए ज्ञापनों के आधार पर समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय विकास मंच के अध्यक्ष विकास रावत ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उनका समाधान कराना है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा जनसमस्या एवं जनसंपर्क अभियान प्रत्येक क्षेत्र में चलाया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विज्ञान वर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी विजय रावत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मराज रावत, राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह यादव, प्रवक्ता इंजीनियर संजय कुमार, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, तहसील अध्यक्ष आदर्श प्रजापति, तहसील उपाध्यक्ष आनंद, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अजय राजवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments