स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को मोहल्ला दिलाजाक निवासी मो. मुईद खाँ की तहरीर पर अभियुक्त इरफान पुत्र शब्बन निवासी गदियाना चुंगी हाथीथान, थाना सदर बाजार के विरुद्ध मोबाइल फोन (ओप्पो) चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 17 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त इरफान को ग्वालटोली चौराहे से रात 12:32 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
इरफान पुत्र शब्बन, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी गदियाना चुंगी हाथीथान, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments