स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
जिला संवाददाता शाहजहाँपुर ✍️
शाहजहाँपुर, 18 जून 2026। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकित वर्मा पुत्र शिवपाल वर्मा निवासी ग्राम गुवांरी तथा अनुभव पुत्र अवनीश निवासी ग्राम चौढेरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को रिलायंस पावर टाउनशिप, रोजा पावर प्लांट से मशीनरी के विभिन्न पुर्जे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना रामचन्द्र मिशन पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पावर प्लांट परिसर में दीवार फांदकर मशीनरी के पुर्जे चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि चोरी का सामान आपस में बांटकर बेच दिया गया था।
अंकित की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ी अनुभव को उसके मकान एवं दुकान से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने चोरी का माल खरीदकर अपनी दुकान पर रखा था।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments