स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसआईटी निष्पक्ष जांच कर पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और "दूध का दूध, पानी का पानी" कर देगी। उन्होंने कहा कि जांच को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस विषय पर किसी भी प्रकार की अनर्गल टिप्पणी या भ्रामक बयानबाजी से बचना चाहिए, जिससे रामभक्तों की भावनाएं आहत हों।
उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास मामले से संबंधित कोई दस्तावेजी साक्ष्य (Documented Proof) उपलब्ध है तो वह उसे एसआईटी को सौंपे। जांच एजेंसी उपलब्ध कराए गए सभी तथ्यों और साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच करेगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जांच में यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "अगर कोई अपराधी है, वह कोई भी हो, बचेगा नहीं। यह सरकार सुनिश्चित करेगी।"
मुख्यमंत्री के इस बयान को मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments