जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा यातायात को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से महानगर क्षेत्र में सेफ राइड अभियान चलाया गया। यह अभियान एसीपी महानगर अंकित कुमार के निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान थाना प्रभारी महानगर अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग की। इस दौरान गोपालपुरवा चौकी प्रभारी राजू कृष्ण सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और अभियान की निगरानी की।
पुलिस द्वारा विशेष रूप से ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर भी नजर रखी गई ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे।
अभियान में उपनिरीक्षक आर्यन शर्मा, दिलीप केसरवानी, महेश शुक्ला एवं रमेश चंद्र सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनसुरक्षा और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।
(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments