ब्यूरो रिपोर्ट : शौकत गाज़ी, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ बरेली यूनिट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार इटौंजा टोल प्लाजा के पास चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और एसटीएफ टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह और आकाशदीप सिंह निवासी जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड एवं नेपाली मुद्रा भी बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नेपाल से हेरोइन लाकर उत्तर प्रदेश के रास्ते मुंबई और पुणे सहित विभिन्न शहरों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना इटौंजा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं।
(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments