नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 18 जून 2026। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को एक महिला ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग भतीजी दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। जांच के दौरान अरमान उर्फ अज्जू पुत्र साजिद, निवासी मोहल्ला बाड़ूजई प्रथम, थाना सदर बाजार का नाम प्रकाश में आया।

मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने 18 जून 2026 को डैम रोड स्थित पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

अरमान उर्फ अज्जू पुत्र साजिद
निवासी – मोहल्ला बाड़ूजई प्रथम, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर
उम्र – लगभग 19 वर्ष

पंजीकृत मुकदमा

मु0अ0सं0 192/2026
धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो अधिनियम

गिरफ्तारी का स्थान

डैम रोड पर बने पुल के पास, थाना कोतवाली क्षेत्र
दिनांक – 18 जून 2026
समय – 3:10 बजे अपराह्न

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक विनय कुमार
  • उपनिरीक्षक अंकित कुमार
  • हेड कांस्टेबल मिनहाज अहमद
  • आरक्षी भूपेन्द्र

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

Previous Post Next Post