Breaking News

गोरखपुर में केंद्रीयकृत रसोईघर का उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने बच्चों को परोसा भोजन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित केंद्रीयकृत रसोईघर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीयकृत रसोईघर में तैयार भोजन बच्चों को अपने हाथों से परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और सुपोषित बचपन ही समृद्ध उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments