Breaking News

ताड़ी पीने से मौत की खबर भ्रामक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा मृत्यु का कारण : पारा पुलिस

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ, 19 जून 2026। सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही "ताड़ी पीने से दो लोगों की मृत्यु" संबंधी खबरों को लेकर पारा पुलिस ने वास्तविक स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 18/19 जून 2026 की रात्रि में थाना पारा क्षेत्र के नरपत खेड़ा निवासी यश वर्मा (19 वर्ष) की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक के परिजनों ने थाना पारा में लिखित सूचना देकर बताया कि युवक की मृत्यु किसी संदिग्ध अथवा संभावित जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण हुई हो सकती है तथा मृत्यु के वास्तविक कारणों की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया गया।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। वर्तमान में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रचलित है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही सामने आएगा। रिपोर्ट मिलने के उपरांत तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पारा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना पुष्टि की गई खबरों एवं अफवाहों पर विश्वास न करें तथा किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

Post a Comment

0 Comments