स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा मंगलवार को जनपद शाहजहाँपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक खुटार स्थित ग्राम हरनहाई के पीड़ित गुड्डू शर्मा प्रकरण को लेकर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की।
जिला कार्यालय पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका बुके एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इसके बाद पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने पीड़ित गुड्डू शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के उपरांत उन्होंने पत्रकारों से वार्ता कर प्रकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह, विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, सावित्री देवी, गोदावरी देवी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष रामकुमार भोजवाल सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments