ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन उन्नाव ✍️
उन्नाव। जनपद उन्नाव में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. अरविंद आनंद ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
जिलाधिकारी ने फीता काटकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया और अपने हाथों से नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
डीएम ने बताया कि जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा घर-घर जाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं के माध्यम से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे।
इस दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments