Breaking News

संवेदनशील नेतृत्व का परिचय, मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया तथा गोवंश की सेवा कर गोसेवा का संदेश दिया। उन्होंने गोशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों से जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments