स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 13 जून 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकासखंड सिंधौली अंतर्गत ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" थीम आधारित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।
रात्रि चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया तथा नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments