Breaking News

किसान नेता रफीक लम्बू ने किया JPL क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का शुभारंभ, गौरी बिदूर बनी चैंपियन

 

ब्यूरो रिपोर्ट मुकीत सिद्दीकी हरदोई ✍️

संडीला (हरदोई), 18 जून 2026। तहसील क्षेत्र के जइतनगर खाजोना गांव में आयोजित जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल भावना और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में रफीक लम्बू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं के विकास एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

फाइनल मुकाबला नकवी फाइटर और गौरी बिदूर टीमों के बीच छह-छह ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नकवी फाइटर की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरी बिदूर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 2.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मो. कदीम, मो. अलीम, मो. रुमान, मो. अमीर, सुशील, मुन्ना, विनय, शौरभ, मोनू और सिराज सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह में निजाम गाजी, मुकीत सिद्दीकी, मो. हामीम, लतीफ, जलाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता ने युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का संचार किया तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments