Breaking News

सहयोग संस्था ने 1100 पौधों का किया वृहद पौधारोपण, बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ जनपद की चर्चित समाजसेवी संस्था 'सहयोग' ने मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाते हुए एक साथ 1100 पौधों का रोपण किया। इस दौरान जेपी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ पूरे गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।

रैली के दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक नारे लगाए और ग्रामवासियों से "एक पेड़, एक जीवन" का संकल्प लेने की अपील की। अभियान में गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया गया।

संस्था की डायरेक्टर रजनी गुप्ता एवं शालू यादव ने बताया कि सहयोग संस्था इस वर्ष 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि लोगों को उनके संरक्षण के प्रति भी लगातार जागरूक करेगी।

पौधारोपण अभियान प्रभारी डॉ. पुनीत मनीषी ने बताया कि आने वाले दिनों में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खान एडवोकेट ने कहा कि सहयोग संस्था समाज सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी और जहां भी सहयोग की आवश्यकता होगी, संस्था सदैव लोगों के साथ खड़ी मिलेगी।

कार्यक्रम में ममता यादव, संगीता गुप्ता, जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य हिना खान, शिक्षिकाएं निदानाज़, लक्ष्मी गुप्ता, मंजू, मंतशा, रिंकी, हिना परवीन, सुनीता, साइमा खान, सीमा, राहिला नाज़, प्रांशिका आर्या, नाएमा नईम, करिश्मा, फिजानाज़, शिवानी, आमना मुश्ताक, रीना, नाएमा मुश्ताक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ग्रामवासी श्रीकांत दीक्षित, अनुज मिश्रा, लड्डन अली, यशपाल सिंह, सतीश कुमार, नसीरुद्दीन, वेदपाल एवं सुहान ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments