स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे.पी.एस. राठौर मंगलवार 15 जुलाई को शाहजहाँपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सहकारिता विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होकर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, शाहजहाँपुर की नवनिर्मित काँट शाखा का विधिवत लोकार्पण करेंगे।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि लोकार्पण समारोह दोपहर 1:00 बजे कांट स्थित सहकारी संघ परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता तथा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सहकारिता मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा जनपद के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद शाम 6:30 बजे सहकारिता मंत्री शाहजहाँपुर से पीलीभीत के लिए रवाना होंगे।
जारीकर्ता:
कार्यालय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, शाहजहाँपुर
