ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
बागपत। पंचायत विकास योजना (GPDP) को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से 15 जुलाई 2026 को विकास भवन सभागार, बागपत में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन उपनिदेशक (पंचायत), मेरठ मंडल मेरठ तशरीफ अली के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया। इसमें जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी (BDO), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में पंचायत विकास योजना (PDP/GPDP), विभागीय पोर्टल के उपयोग तथा ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक एवं डीपीएम अक्षय शर्मा ने पंचायत विकास योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए 15 अगस्त तक गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने का आह्वान किया।
वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम सभाओं की नियमित बैठक, कार्यवाही रजिस्टर का संधारण, पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों एवं सहायक विकास अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समयबद्ध तरीके से जीपीडीपी तैयार कराने के निर्देश दिए।
कार्यशाला में उपनिदेशक कृषि, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला दिव्यांग अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, एडीओ (पंचायत) तथा डीपीआरसी मेरठ के वरिष्ठ फैकल्टी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
#Baghpat #GPDP #PanchayatDevelopmentPlan #PanchayatiRaj #UttarPradesh #RuralDevelopment #SachKiAwazWebNews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments