जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में संभावित प्रशासनिक फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान एडीजी सुरक्षा तरुण गौबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे के एनपीए (राष्ट्रीय पुलिस अकादमी) के लिए रिलीव होने तथा वर्तमान लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर के डीजी पद पर पदोन्नत होने की चर्चाओं के बीच यह संभावित बदलाव सामने आया है।
हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। इसलिए इसे केवल संभावित प्रशासनिक फेरबदल से जुड़ी चर्चा के रूप में ही देखा जाना चाहिए। अंतिम पुष्टि शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के बाद ही मानी जाएगी।
#Lucknow #UPPolice #IPS #TarunGauba #PoliceCommissioner #AdministrativeReshuffle #SachKiAwazWebNews
