Breaking News

दयानंद योग केंद्र में भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल की 17वीं पुण्य स्मृति मनाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल की 17वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर दयानंद योग केंद्र में श्रद्धांजलि एवं योग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकाश लाल, मां सरस्वती एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ दयानंद योग केंद्र के संरक्षक अश्विनी आर्य एवं केंद्र प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुमन तिवारी एवं कुमकुम गुप्ता द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके उपरांत प्रदीप गुप्ता ने सूक्ष्म क्रियाएं, राजेश शुक्ला ने ताड़ासन एवं त्रिकोणासन, ममता देवल ने धनुरासन एवं कोणासन, सुनील सक्सेना ने उष्ट्रासन एवं शशांकासन, अश्विनी आर्य ने सिंह गर्जनासन एवं नौकासन, अरविंद मिश्रा ने मकरासन एवं शवासन, सुमन तिवारी ने प्राणायाम तथा कुमकुम गुप्ता ने ध्यान का अभ्यास कराया।

अर्चना गुप्ता एवं संध्या सक्सेना ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डॉ. देशबंधु ने प्रकाश लाल के व्यक्तित्व एवं योग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद मिश्रा ने किया, जबकि आभार केंद्र प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया। समारोह को सफल बनाने में ओमकार सिंह, रामरति, गायत्री सिंह, रचना मिश्रा, इशा सक्सेना, शिवांशी देवल, उमा पाल, अशोक शर्मा, अक्षय अवस्थी, अस्मित सिंह एवं मोनी गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी साधकों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments