स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजघाट (गर्रा नदी) पर मां गंगा आरती एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। गंगा-गो-प्रकृति एवं स्वदेशी जनसंकल्प के अंतर्गत प्रत्येक पूर्णिमा को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता कर गंगा एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के उद्योगपति एवं जिला गंगा समिति सदस्य अशोक अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री स्वाति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा गंगा आरती के साथ गौ पूजन भी किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल ने कहा कि गंगा आरती केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नदियों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज में जनजागरूकता बढ़ाना भी है। वहीं सुश्री स्वाति सिंह ने इस प्रकार के आयोजनों की सराहना करते हुए उपस्थित नागरिकों से गंगा और प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “गंगा आरती से जनजागरण तक, श्रद्धा से सेवा तक और सेवा से स्वावलंबन तक, आइए हम सभी मिलकर गंगा और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेविका सावित्री शर्मा, शिवनंदन सागर, सुशील वर्मा, प्रमोद सक्सेना, राजू बग्गा, मदन कश्यप, जगजीत शर्मा, प्रिंस भटनागर, शिवम वर्मा, राखी कश्यप, अनुराधा, रेणु देवी सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की। आयोजकों ने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments