स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 26 जुलाई। शाहजहाँपुर पुलिस की जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल एवं थाना कटरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलोग्राम 927 ग्राम फाइन क्वालिटी की अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन में थाना कटरा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान 25 जुलाई 2026 की रात लगभग 10:43 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम हुलास नंगला पुल के समीप सर्विस रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुस्ताक अंसारी (35 वर्ष) पुत्र कबीर अंसारी, निवासी ग्राम तरबाडी, थाना लातेहार, जिला लातेहार (झारखंड) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.927 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद होने पर थाना कटरा में मु0अ0सं0 229/2026 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बरामद अफीम झारखंड के चंदवा निवासी एक व्यक्ति से लेकर आया था और इसे बरेली निवासी एक व्यक्ति को पहुंचाने जा रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से अफीम की खरीद-फरोख्त कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मोहन देव शर्मा (प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक सागर मानव, कांस्टेबल आशीष कुमार तथा कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह शामिल रहे।
नोट: गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोप पुलिस के अनुसार हैं। मामले में अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments