जिला संवाददाता, लखनऊ ✍️
लखनऊ। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, किसान एवं मजदूर साथियों से 20 जुलाई को आयोजित होने वाले क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर बताया कि घुरगुरी तालाब, सकरा रोड, लखनऊ स्थित नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन समारोह 20 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे प्रातः 10:00 बजे तक प्रदेश कार्यालय, दशहरी (लखनऊ) पहुंचें। यहां से सभी साथी एक साथ क्षेत्रीय कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की इस नई शुरुआत को सफल बनाने के लिए सभी साथियों की उपस्थिति आवश्यक है। किसानों, मजदूरों, अधिवक्ताओं एवं संगठन के शुभचिंतकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग एवं सहभागिता संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।
जय जवान – जय किसान
किसान मजदूर एकता जिंदाबाद।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
