स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 24 जुलाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए परामर्श सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 20 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से दो दंपतियों ने आपसी सहमति से समझौता कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया।
परिवार परामर्श केंद्र के अनुसार, पहला मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का था। लगभग 10 वर्ष पूर्व विवाहेत्तर जीवन शुरू करने वाले दंपति के दो बच्चे हैं। पत्नी ने शिकायत की थी कि पति गाली-गलौज और मारपीट करता है, जिसके कारण वह करीब डेढ़ माह से मायके में रह रही थी। परामर्श के दौरान पति ने भविष्य में मारपीट न करने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया और दंपति को साथ विदा किया गया।
दूसरा मामला थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र का था। लगभग 20 वर्ष पूर्व विवाह करने वाले दंपति के बीच पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी ने कहा कि यदि पति उसके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करेगा तो वह उसके साथ रहने को तैयार है। पति ने भविष्य में पत्नी के साथ मारपीट न करने और उसका पूरा ध्यान रखने का आश्वासन दिया। परामर्श एवं समझाइश के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और उन्हें सकुशल साथ विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित सत्र के दौरान मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, शीतल चौहान, रश्मि चौधरी, पिंकी, आरक्षी विनीत कुमार एवं रिंकू सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
नोट: यह समाचार शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments