Breaking News

स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 24 जुलाई। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा "डिजिटल युग में बौद्धिक संपदा अधिकार का महत्व" विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के महत्व, नवाचार संरक्षण तथा उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक कुमार चौधरी, व्यवसाय विकास अधिकारी, डायरेक्टरेट (आईपीसी), सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, प्रयागराज रहे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

उन्होंने अपने व्याख्यान में पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिज़ाइन तथा नवाचार संरक्षण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल युग में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से अपने नवाचारों का संरक्षण कराने तथा स्टार्टअप एवं अनुसंधान गतिविधियों में आईपीआर की उपयोगिता को समझने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. अनुराग अग्रवाल के निर्देशन में हुआ तथा संचालन डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, बृजलाली चौबे, डॉ. अपर्णा त्रिपाठी, डॉ. मोहनी शंकर, पोथीराम सिंह, अखंड प्रताप सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नोट: यह समाचार स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments