ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का बलरामपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत बृहद वृक्षारोपण अभियान से हुई, जिसके बाद उन्होंने शेखुईया चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के नेतृत्व में वीर विनय चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। इसके उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
तुलसीपुर में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू', पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह 'विक्की' ने उनका स्वागत किया। वहीं बिजुलीपुर मंदिर पर सदर विधायक पल्टूराम एवं राम प्रताप वर्मा ने भी उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अवधेश द्विवेदी ने वीर शहीद विनय कायस्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उनके आदर्श नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे।
स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, रेहरा ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, गैड़ास ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, डी.पी. सिंह बैस, विनय मिश्र, संजय शुक्ल, वरुण सिंह 'मोनू', संजय शर्मा, सरदार प्रीतपाल सिंह, डॉ. देवेश चंद्र सहित अनेक पदाधिकारी, सभासद, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments