जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ (मोहनलालगंज)। महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनलालगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने प्रेम संबंध का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि गर्भवती होने पर उसने गर्भपात कराया और शादी की बात आने पर दहेज की मांग करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
मामला दर्ज होते ही मोहनलालगंज पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायबरेली रोड स्थित फुलवरिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
