स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। अभियान के तहत 14 जुलाई 2026 को जनपद भर में 24 शिकायतों का मौके पर जाकर सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नोडल अधिकारी के रूप में कर रहे हैं, जबकि अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा भी किया जा रहा है।
अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर या घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी प्रतिदिन अपने सर्किल में कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी दो स्थानों पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता एवं संबंधित पक्षों से मौके पर ही संवाद स्थापित कर उनकी संतुष्टि के आधार पर शिकायतों का समाधान कराया जा रहा है। इस पहल से लोगों को बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments