Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस की जनशिकायत निस्तारण मुहिम जारी, एक दिन में 29 शिकायतों का मौके पर किया समाधान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 03 जुलाई 2026 को शाहजहाँपुर पुलिस ने 29 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया।

अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नामित किया गया है।

अभियान के अंतर्गत सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ताओं के घर या घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान, जबकि प्रत्येक थाना प्रभारी दो स्थानों पर मौके पर जाकर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

शाहजहाँपुर पुलिस का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। मौके पर स्थलीय निरीक्षण, दोनों पक्षों से वार्ता और फीडबैक लेकर शिकायतों का प्रभावी समाधान किया जा रहा है, जिससे आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके।

Post a Comment

0 Comments