स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में ₹464 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) के नवीन परिसर का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन में नवाचार, दक्षता और उत्कृष्टता का समावेश ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित यह नया परिसर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण समर्पण, पारदर्शिता, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अत्याधुनिक अकादमी प्रदेश में सक्षम, जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments