स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी शाहजहाँपुर ने मोबाइल चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹45 हजार है, बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रेलवे, लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषिकेश यादव के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा की गई।
जीआरपी शाहजहाँपुर पुलिस ने 14 जुलाई 2026 को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के आउटर क्षेत्र से अमित कुमार उर्फ पैपै (22 वर्ष) निवासी दिलाजाक कैंट तथा उदय (21 वर्ष) निवासी मऊ खालसा, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मुकदमा संख्या 27/2026 से संबंधित दो रेडमी एवं एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी कर वारदातों को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, चोरी तथा अन्य आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जीआरपी ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments