74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता: शाहजहाँपुर और बरेली की टीमें फाइनल में, रोमांचक मुकाबला आज

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) के अंतर्गत जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड, शाहजहाँपुर में खेले गए पुरुष वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में शाहजहाँपुर और बरेली ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

शाहजहाँपुर ने रामपुर को 2-0 से हराया

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जनपद शाहजहाँपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर को 2-0 से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया। शाहजहाँपुर की ओर से का० हिमांशु विष्ट और का० मोनवीर ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

बरेली ने बदायूं को हराकर बनाई फाइनल में जगह

दूसरे सेमीफाइनल में जनपद बरेली ने बदायूं को 2-0 से शिकस्त दी। बरेली की ओर से का० आकाश और का० पारस ने एक-एक गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया।

आज होंगे खिताबी मुकाबले

15 जुलाई 2026 को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे—

  • ⚽ महिला वर्ग फाइनल (प्रातःकाल): शाहजहाँपुर बनाम बरेली
  • ⚽ पुरुष वर्ग फाइनल (सायंकाल): शाहजहाँपुर बनाम बरेली

अब दोनों वर्गों के फाइनल में शाहजहाँपुर और बरेली आमने-सामने होंगे। खेल प्रेमियों की निगाहें इन रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें चैंपियन बनने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।

Previous Post Next Post