Breaking News

शाहजहाँपुर में पेयजल और सीवर परियोजनाओं से बदली विकास की तस्वीर, हजारों परिवारों को मिली आधुनिक सुविधाएं

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत शाहजहाँपुर में पेयजल एवं सीवर परियोजनाओं के माध्यम से शहरी विकास को नई गति मिली है। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से हजारों परिवारों को स्वच्छ पेयजल और आधुनिक सीवरेज व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।

सीवर योजना से शहर को मिली आधुनिक सीवरेज व्यवस्था

शाहजहाँपुर सीवरेज सेंट्रल जोन योजना के तहत 40 एमएलडी क्षमता का एसटीपी, 55 एमएलडी क्षमता का मुख्य पम्पिंग स्टेशन, 167 किलोमीटर सीवर नेटवर्क तथा 27,500 गृह संयोजन का कार्य पूरा कर योजना नगर निगम को हस्तांतरित कर दी गई है। इससे शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को बड़ा लाभ मिला है।

अमृत योजना से सुदृढ़ हुई पेयजल आपूर्ति

अमृत योजना (फेज-1) के अंतर्गत 2 अवर जलाशय, 47 किलोमीटर पाइपलाइन, 4 ट्यूबवेल और 6,553 गृह संयोजन पूरे किए जा चुके हैं।

वहीं फेज-2 में 4 अवर जलाशय, 96 किलोमीटर वितरण प्रणाली, 10 ट्यूबवेल तथा 12,500 गृह संयोजन का कार्य पूर्ण कर नागरिकों को नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

तिलहर और कटरा में भी तेजी से चल रहे कार्य

तिलहर पेयजल योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों में अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है। अब तक लगभग 89.20 किलोमीटर पाइपलाइन, 9,853 गृह संयोजन तथा 8 ट्यूबवेल तैयार किए जा चुके हैं।

कटरा नगर पंचायत पेयजल योजना में भी 45.60 किलोमीटर पाइपलाइन, 3,880 गृह संयोजन तथा 5 ट्यूबवेल का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य तेजी से जारी है।

24×7 पेयजल आपूर्ति की दिशा में पहल

नगर निगम शाहजहाँपुर के वार्ड-03 (लोधीपुर) में 24×7 पेयजल योजना के तहत जलाशय निर्माण, पाइपलाइन विस्तार एवं ट्यूबवेल स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा नगर निगम की पुनर्गठन पेयजल योजना में भी 333.10 किलोमीटर वितरण प्रणाली, 44,286 गृह संयोजन और 21 ट्यूबवेल प्रस्तावित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में कार्य पूरे हो चुके हैं।

नागरिकों को मिलेगा बेहतर जीवन स्तर

इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में आधुनिक जलापूर्ति नेटवर्क, नए ट्यूबवेल, अवर जलाशय, हजारों नए गृह संयोजन और विस्तृत सीवर नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। योजनाओं के पूर्ण होने के बाद और अधिक नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल तथा आधुनिक सीवरेज व्यवस्था का लाभ मिलेगा, जिससे शाहजहाँपुर के समग्र शहरी विकास को नई मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments