ईरान रवाना हुए चरथावल के असगर मेहदी, अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

 

ब्यूरो रिपोर्ट सैय्यद अल यूसुफ रिज़वी, ✍️

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा कला निवासी एवं रोहाना शुगर मिल सहकारी गन्ना विकास समिति के वाइस चेयरमैन असगर मेहदी एडवोकेट विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से ईरान के लिए रवाना हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे ईरान में आयोजित मरहूम आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार (तद्फ़ीन) में शामिल होंगे। बताया गया है कि इस विशेष उड़ान में भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली, ईरान के सर्वोच्च नेता के आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती, मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी, मौलाना कल्बे जवाद, यूसुफ अब्बास सहित अनेक शिया धर्मगुरु, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं।

असगर मेहदी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि वह मुजफ्फरनगर, चरथावल एवं शिया समुदाय की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस यात्रा को जनपद के लिए गौरव का विषय बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

नोट: यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। अंतिम संस्कार एवं यात्रा से संबंधित विवरण का स्वतंत्र सत्यापन नहीं किया गया है।

Previous Post Next Post