Breaking News

कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू, समाज कल्याण विभाग ने जारी की समय-सारिणी

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 22 जुलाई। जिला समाज कल्याण अधिकारी, शाहजहाँपुर ने वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन एवं छात्रवृत्ति वितरण की समय-सारिणी जारी कर दी है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शासनादेश दिनांक 20 जुलाई 2026 के अनुपालन में शिक्षण संस्थानों को मास्टर डाटा बेस में शामिल होने से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

मास्टर डाटा से संबंधित कार्यक्रम

  • विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा लॉक करने की अवधि: 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026
  • जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन: 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026

नवीनीकरण (कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों) के लिए

  • ऑनलाइन नवीनीकरण आवेदन: 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026
  • विद्यालय द्वारा ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण: 11 अगस्त से 30 अगस्त 2026
  • जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन: 31 अगस्त से 10 सितंबर 2026

नवीन आवेदन (कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों) के लिए

  • ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन: 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026
  • आवेदन की हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा करने की अवधि: 12 अगस्त से 5 अक्टूबर 2026
  • विद्यालय द्वारा ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण: 13 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026
  • जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन: 16 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए समय पर आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय से प्राप्त हो सके।

नोट: यह समाचार जिला समाज कल्याण अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments